‘गैंग्स्ट्रां ते वार’में महिला अफसरों का दम: भगवंत सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को महिला पुलिस कर्मी साकार कर रहीं हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब पुलिस देश की सबसे प्रगतिशील फोर्स बनकर उभरी है।

पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही मुहिम में अब महिला पुलिस अधिकारी अग्रिम पंक्ति में नजर आ रही हैं। पंजाब पुलिस में बढ़ती महिला भागीदारी ने न केवल पुलिसिंग की तस्वीर बदली है, बल्कि भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त पंजाब’ और ‘सुरक्षित पंजाब, खुशहाल पंजाब’ के लक्ष्य को भी मजबूती दी है।

पंजाब पुलिस।

पंजाब पुलिस।

राज्य में ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे अभियानों में महिला अधिकारी नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। ये अधिकारी गैंगस्टर नेटवर्क पर लगातार प्रहार कर रही हैं और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाकर अपराधियों तक पहुंच बना रही हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अब तक हजारों छापेमारी और गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं, जिससे संगठित अपराध के ढांचे को बड़ा झटका लगा है।

End of Feed