'सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता...', विधानसभा में सपा पर बरसे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ- Video

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारे भारत की सनातन परंपरा में मां की उम्र की या अपने से बड़ी उम्र की हर महिला को भी माता के समान सम्मान देने का विधान है। लेकिन आप लोगों ने इस सदन में माननीय राज्यपाल जी के अभिभाषण के दौरान कैसा आचरण किया? आप सनातन की बात कर रहे थे।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की और कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने अपने आचरण से न केवल राज्य की संवैधानिक प्रमुख बल्कि मातृशक्ति का भी अपमान था।

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो: video Grab)

आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते समय नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से मुखातिब होते हुए कहा, 'अभी आप सनातन की बात कर रहे थे। महर्षि वेदव्यास सनातन धर्म के सबसे बड़े व्याख्याकार हैं। महर्षि वेदव्यास का कालखंड आज से लगभग 5000 वर्ष पहले था। उन्होंने 5000 वर्ष पहले कहा था कि मां के समान कोई छाया नहीं है, मां के समान कोई सहारा नहीं है, मां के समान कोई रक्षक नहीं है और मां के समान कोई प्रिय भी नहीं है।'

आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारे भारत की सनातन परंपरा में मां की उम्र की या अपने से बड़ी उम्र की हर महिला को भी माता के समान सम्मान देने का विधान है। लेकिन आप लोगों ने इस सदन में माननीय राज्यपाल जी के अभिभाषण के दौरान कैसा आचरण किया? आप सनातन की बात कर रहे थे।'

End of Feed