Kal Ka Mausam : IMD का बड़ा पूर्वानुमान, 6 राज्यों में आंधी-बारिश बिगाड़ेगी मिजाज! बर्फबारी से लौटेगी ठंड?
- Authored by: Pushpendra Kumar
- Updated Feb 13, 2026, 08:59 PM IST
Kal Ka Mausam 14 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में एक लो प्रेशर एरिया के कारण तमिलनाडु और केरल में बारिश का पूर्वानुमान है। इधर, पहाड़ों पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी एवं बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं, दिल्ली से लेकर बिहार तक तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिलेगी।
कल का मौसम
Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : पहाड़ों पर एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से तेज सर्द हवाएं बहने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। अगले 2 दिन तक मौसम के करवट लेने की संभावना है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी-बर्फबारी होने से मौसम बदल जाएगा। घाटी समेत कई जिलों में माइनस तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे अभी शीत दिवस (Cold Day) का अनुभव होगा। आईएमडी ने मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से केरल और तमिलनाडु के दक्षिण जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगर, बात उत्तर भारत की करें तो 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी से दिन में गर्मी के संकेत मिलेंगे। हालांकि, सुबह-शाम सर्दी पड़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 5 दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों पर एक्टिव हुए पश्चिमी के कारण बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन 16 फरवरी से हल्की बूंदाबांदी से राजधानी का मौसम बदल सकता है। फिलहाल, अगले 24 घंटे के दौरान सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवाओं की गति अच्छी रहने के कारण एक्यूआई लेवल में सुधार होने की गुंजाइश है। इस वीकेंड तक हवा की क्वालिटी 200 के आसपास रह सकती है। इधर, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के साथ पॉल्यूशन का स्तर कम हो रहा है।
हरियाणा-पंजाब का मौसम
आईएमडी ने बताया कि मैदानी भागों पर भी 17-18 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। जिसमें हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हो सकते हैं। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की गति अधिक होने से उत्तरी हिस्सों की ओर मौसम शिफ्ट हो सकता है, जिससे करीब 5 राज्यों तक तेज हवाएं और बारिश की बूंदे पहुंच सकती हैं। फिलहाल, हरियाणा के करीब 4 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, अभी सुबह शाम अच्छी खासी सर्दी पड़ने का अनुमान है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पंजाब के अधिकांश जिलों में देखा जा रहा है।
राजस्थान में कल मौसम
राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि बाड़मेर, चुरू, चित्तौड़गढ़, पिलानी और बीकानेर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे अभी से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से चुरू, झुंझनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, सीकर और एक दो अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही की संभावना है। बहरहाल, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड पड़ती रहेगी।
उत्तर प्रदेश में कल मौसम
यूपी में सुबह से तेज धूप निकलने से दिन में सर्दी का असर बेहद कम हो गया है। दोपहर में तपिश महसूस हो रही है। कुल मिलाकर सर्दी के विदाई के पूरे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, सुबह-शाम हल्की और शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास कायम है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 और 18 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं, जिसके बाद उमस महसूस होगी। फिलहाल, बांदा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अगले 5 दिन तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह से धूप खिलेगी और दोपहर को गर्मी प्रतीत होगी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री और अधिकतम 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम काफी सर्द महसूस होगी। अगले 24 घंटे के दौरान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और सुबह-शाम कोहरा छाया नजर आ सकता है। कमोबेस ऐसा ही मौसम झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों पर रहेगा।
कल 14 फरवरी का तापमान कितना है
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 11°C | 26°C |
| जयपुर | 12°C | 26°C |
| चंडीगढ़ | 11°C | 23°C |
| मुंबई | 23°C | 30°C |
| भोपाल | 16°C | 29°C |
| लखनऊ | 11°C | 26°C |
| पटना | 12°C | 26°C |
| कोलकाता | 16°C | 28°C |
| देहरादून | 8°C | 20°C |
| शिमला | 5°C | 16°C |
| कश्मीर | 1°C | 10°C |
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा है
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन पहाड़ों पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिलहाल 13 से 16 फरवरी तक बादलों की आवाजाही हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊंचे भागों में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान बना हुआ, जिसके कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। इसके प्रभाव से मैदानी जिलों पर भी सिहरन वाली ठंडक पड़ रही है। अधिकांश जिलों में धूप निकलने से राहत है, जबकि सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आ सकती है।
हिमाचल प्रदेश में कल मौसम
हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके प्रभाव से उसके 48 घंटों तक ऊंचाई वाले हिस्सों पर भारी बारिश एवं बर्फबारी से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। फिलहाल, लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी और कांगड़ा समेत कई हिस्सों पर बर्फबारी जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस रहने से कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। गुरुवार से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने से सर्दी का ग्राफ बढ़ गया है। फिलहाल पहाड़ियों पर कोहरे की धुंध नजर आ सकती है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है
हिमालयी हिस्सों पर एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 13 से 16 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान तेज सर्द हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली कड़केगी और रुक-रुक कर बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। वीकेंड पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। घाटी समेत कई हिस्सों पर न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या माइनस में बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अब दिन का तापमान बढ़ रहा है, जिससे सर्दी से मामूली राहत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
