ग्रेजुएट भी नहीं हैं नीतीश के बेटे निशांत; एडमिशन तो लिया, पर पूरी नहीं की डिग्री; जानें कितनी है संपत्ति?

Bihar MLC Election: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट नहीं हैं और उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। निशांत कुमार के पास नकद 17,409 रुपये हैं।

Bihar MLC Election: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट नहीं हैं और उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। जदयू नेता ने स्वयं यह जानकारी विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न हलफनामा में दी है। निशांत के बारे में कहा जाता रहा है कि वह अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं।

Nishant Kumar

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार (फोटो साभार: @Nishantjdu)

BIT में लिया था एडमिशन

निशांत (44) ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उन्होंने बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में वर्ष 2001 तक निर्धारित आठ सेमेस्टरों में से पांच सेमेस्टर पूरे किए थे।

End of Feed