Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में आज 14 अप्रैल 2026 को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। बिहार में आज नीतीश युग की समाप्ति का दिन है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Resignation) से इस्तीफा देंगे। उनका 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का शेड्यूल तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि नीतीश किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
नीतीश कुमार आज दिन की शुरुआत भीम राव अंबेडकर को सम्मान के साथ करेंगे। वह सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसे उनके इस्तीफे से पहले के अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है। नीतीश कुमार का आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का समय तय हो गया है जहां वे बिहार सीएम पद से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। कई दिनों से कयास थे कि नीतीश कुमार मंगलवार यानी 14 अप्रैल को सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, अब ये बात साफ हो गई है।
नीतीश ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत होने जा रहा है। उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 14 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नीतीश ने 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
शाम में एनडीए विधायक दल की बैठक
आज शाम एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर में जदयू विधायक दल की भी बैठक कल बुलाई गई है। जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में होगी। इसमें जदयू विधायक अपने विधायक दल का नेता चुनेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे
किसके सिर सजेगा ताज?
बिहार के सीएम पद की रेस में कभी सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है, तो कभी श्रेयसी सिंह का। पहले संजय झा और निशांत कुमार के नाम के भी चर्चे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। जदयू अब सरकार में नेतृत्व की नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभाएगी। बीजेपी बिहार का अगला सीएम किसे घोषित करेगी, यह भी कल शाम तक ही पता चलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
