Live Update: नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की खबर पर लगाई मुहर, बोले बिहार से संबंध बना रहेगा

Live Update: बिहार में CM नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कल से आ रही खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं और बिहार से भी उनका नाता बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नई बनने वाली सरकार को उनका समर्थन रहेगा।

Live Update: बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं। उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है और आज ही वह राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़े ही भावुक हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिहार की जनता ने नीतीश के नाम पर वोट किया था, ऐसा कोई फैसला लेने से पहले बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं से पूछना चाहिए। इस बीच स्वयं नीतीश कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी इच्छा राज्यसभा जाने की है और बिहार के साथ उनका संबंध हमेशा बना रहेगा।

JDU workers in patna

नीतीश कुमार के सीएम कुर्सी छोड़ने की खबरों के बीच सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

इससे पहले नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी JDU कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सीएम हाउस पहुंचे जेडीयू विधायक कृष्ण कुमार की गाड़ी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। विधायक को गाड़ी लेकर भागना पड़ा।

End of Feed