झारखंड: निशा भगत की मौत पर महिला आयोग सख्त, परिवार ने बताया हत्या का मामला, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

Nisha Bhagat Death Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के पिता हांडू भगत से मुलाकात की। पिता ने बेटी की मौत को हत्या बताते हुए घटना की परिस्थितियों और पुलिस जांच के तरीके पर सवाल उठाए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछे।

Nisha Bhagat Death Case: झारखंड में आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत का मामला गरमा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बुधवार को गुमला पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार ने निशा की मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है। परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। NCW अध्यक्ष ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर जांच का पूरा ब्योरा मांगा।

NCW PTI

राष्ट्रीय महिला आयोग (फोटो साभार- PTI)

मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के पिता हांडू भगत से मुलाकात की। पिता ने बेटी की मौत को हत्या बताते हुए घटना की परिस्थितियों और पुलिस जांच के तरीके पर सवाल उठाए। वहीं, निशा की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस जल्दबाजी में जांच कर रही है और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जांच अधिकारी की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। मां का आरोप है कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही और मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed