नासिक में खौफनाक वारदात: छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर जानलेवा हमला, 15 KM तक किया कार का पीछा; 9 गिरफ्तार

नासिक के इगतपुरी में परिवार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवार की युवती से आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी कार का कई किलोमीटर तक पीछा कर हमला किया।

Nashik News: नासिक के इगतपुरी में रविवार को घूमने निकलने एक परिवार के साथ खौफनाक वारदात हुई। आरोप है कि भावली बांध (Bhavali Dam) झरने पर परिवार की एक युवती से छेड़छाड़ की गई। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को 15 किलोमीटर तक दौड़ाकर पीछा किया। इस दौरान कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में पुलिस ने 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए इन आरोपियों को दबोचा है।

Nashik Attack

नासिक परिवार हमला केस में 9 आरोपी गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला?

रविवार को नासिक का रहने वाला एक परिवार छुट्टी के दिन इगतपुरी के पास प्रसिद्ध भावली डैम वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गया था। वहां पहुंचने पर कुछ स्थानीय बदमाशों ने परिवार की एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। जब परिवार ने इस हरकत का विरोध किया तो उनके बीच बहस शुरू हो गई। विवाद को बढ़ता देख परिवार ने वहां से निकलने का फैसला किया। लेकिन बदमाशों ने बाइक और गाड़ियों से उनकी कार का पीछा रना शुरू कर दिया।

End of Feed