दरवाजा नहीं खुला तो क्रेन बुला घर में घुस गई NIA, RSS दफ्तर पेट्रोल बम कांड में लोहरदगा में एक्शन

झारखंड में आरएसएस (RSS) कार्यालय पर हुए हमले में आज NIA ने लोहरदगा में छापेमारी की। NIA को छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।

झारखंड के रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी कार्रवाई बेहद तेज कर दी है। गुरुवार तड़के एनआईए की टीम ने लोहरदगा में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4:00 बजे शुरू हुई यह हाई-वोल्टेज कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिसमें जांच एजेंसी ने भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में डिजिटल उपकरणों और संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त किया है।

nia raid

लोहरदग्गा में NIA की रेड

क्रेन बुलाकर घर में घुसी NIA की टीम

गुरुवार सुबह हुई इस छापेमारी के दौरान लोहरदगा में एक अनोखा और बेहद कड़ा नजारा देखने को मिला। एनआईए की टीम जब एक संदिग्ध के घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और काफी कोशिशों के बाद भी नहीं खोला गया। जांच एजेंसी ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर एक क्रेन मंगवाई। इसके बाद क्रेन की मदद से अधिकारी भवन के ऊपरी हिस्से क पहुंचे और घर के भीतर दाखिल होकर तलाशी शुरू की। इस नाटकीय और सख्त कार्रवाई को देखने के लिए सुबह-सुबह ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

End of Feed