गाजियाबाद वसुंधरा चौकी ब्लास्ट मामले में NIA ने संभाला मोर्चा, आतंकी एंगल से भी होगी जांच

Vasundhara Police Chowki Blast: पुलिस और NIA की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चौकी के आसपास के सभी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है ताकि पता चल सके कि धमाके से ठीक पहले वहां कौन-कौन आया था। घायल युवक विशाल से भी पूछताछ की जाएगी।

Vasundhara Police Chowki Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए रहस्यमयी धमाके ने अब राष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए अब इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। NIA की टीम ने वसुंधरा पुलिस चौकी का बारीकी से निरीक्षण किया और घटनास्थल से जुड़े अहम सबूत जुटाए। NIA की एंट्री के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये धमाका कोई मामूली हादसा था, या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी?

NIA

NIA की टीम पहुंची गाजियाबाद (फोटो साभार- ANI)

वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुआ था जोरदार धमाका

गौरतलब है कि देर रात वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि चौकी की खिड़कियों के शीशे चटक गए, AC पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार में हल्की दरार भी आ गई। धमाके की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत ये रही कि घटना के वक्त चौकी के अंदर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

End of Feed