New Year 2026: पुलिस उतारेगी हैंगओवर का बुखार! पार्टी से पहले देख लें ट्रैफिक नियम; इन जगहों पर नहीं मिलेगी एंट्री

न्यू ईयर पार्टी का प्लान बनाने से पहले दिल्ली-नोएडा की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि सफर के दौरान परेशानी से बचा जा सके। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई रास्तों पर डायवर्जन, पार्किंग प्रतिबंध और पास-आधारित एंट्री लागू की गई है। जरा-सी लापरवाही जुर्माने और यात्रा में बाधा बन सकती है, इसलिए निकलने से पहले नियमों की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

New Year 2026: न्यू ईयर इव पार्टी (New Year Eve Party) और न्यू ईयर पार्टी (New Year 2026 Party) का जश्न मनाने के लिए अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो पहले ट्रैफिक से जुड़ी जरूरी जानकारी जरूर देख लें। नियमों और एडवाइजरी को नजरअंदाज करने पर ऐसा भी हो सकता है कि आपको सेलिब्रेशन किए बिना ही लौटना पड़ जाए। इसी तरह, अगर आप दिल्ली से नोएडा जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पढ़ लेना बेहतर रहेगा। छोटी-सी लापरवाही भी न्यू ईयर का मजा बिगाड़ सकती है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए दिल्ली-नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को सफर के दौरान कम से कम परेशानी हो।

New Year 2026: पुलिस उतारेगी हैंगओवर का बुखार! पार्टी से पहले देख लें ट्रैफिक नियम; इन जगहों पर नहीं मिलेगी एंट्री

नो पास-नो एंट्री की जानकारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि न्यू ईयर ईव से लेकर नए साल की शाम तक कनॉट प्लेस में केवल 3000 गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। ये वही वाहन होंगे जिनके पास पुलिस द्वारा जारी किया गया एंट्री पास होगा। जिनके पास एंट्री पास नहीं होगा, उन्हें अपनी गाड़ी कनॉट प्लेस के अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा और उन्हें बाहर निर्धारित पार्किंग एरिया में ही वाहन खड़ा करना होगा। साथ ही, इन दो दिनों में भीड़ अधिक होने के कारण कनॉट प्लेस के आसपास मौजूद पार्किंग में भी गाड़ी रखने की सुविधा केवल पहले आने वालों को ही मिल पाएगी।

End of Feed