NEET Paper Leak मामले में 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजा गया मास्टरमाइंड पी वी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे

NEET Paper Leak 2026 : नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे और प्रह्लाद कुलकर्णी को राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ले जाया जा रहा है। कोर्ट ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में उन्हें 10 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया है।

NEET Paper Leak 2026 : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने यह आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, केमिस्ट्री के शिक्षक पीवी कुलकर्णी को नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सीबीआई ने उसे और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को पुणे से गिरफ्तार किया था।

CBI custody PV Kulkarni

CBI कस्टडी में भेजा गया मास्टरमाइंड पी वी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे

जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के पूरे तंत्र का खुलासा होने की संभावना है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे एक-दूसरे के संपर्क में थे। सभी इस पेपर लीक साजिश में शामिल थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपियों की कस्टडी मांगते हुए कहा कि जांच के सिलसिले में आरोपियों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाना है, इसलिए लंबी कस्टडी की जरूरत है।

End of Feed