NEET पेपर लीक और वांगचुक को लेकर महाराष्ट्र में उबाल, कई शहरों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हुई तेज

मुंबई यूनिवर्सिटी के बाहर एनसीपी शरद पवार गुट ने सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने NEET विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

मुंबई: शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को महाराष्ट्र के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। मुंबई, ठाणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित इन प्रदर्शनों में विभिन्न संगठनों, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) [NCP (SP)] ने सोमवार को मुंबई यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई।

महाराष्ट्र में कई जगहों पर प्रदर्शन।

महाराष्ट्र में कई जगहों पर प्रदर्शन।

'शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला'

मुंबई यूनिट के अध्यक्ष और पूर्व विधायक मिलिंद अन्ना कांबले,युवा विंग के मुंबई अध्यक्ष अमोल माटेले और वैभव गढावे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मिलिंद अन्ना कांबले ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

End of Feed