Bahraich News: घाघरा नदी में उफान, टापू पर फंसे 114 किसानों को किया रेस्क्यू, सफल हुआ बचाव अभियान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 01:55 PM IST

Bahraich News: बहराइच में घाघरा नदी में अचानक ढाई लाख से क्यूसेक पानी आने से बाढ़ की स्थिति बन गई। उसी दौरान 114 किसान घाघरा नदी के बीच एक टापू पर फंस गए, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। सभी किसानों को बचा लिया गया है।

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक टापू पर 100 से अधिक किसानों के फंसे होने की सूचना शुक्रवार को मिली थी। किसानों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। बता दें कि टापू पर फंसे किसानों को बचा लिया गया है। नदी के बीच फंसे किसानों को बचाने के लिए शुक्रवार शाम से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था, जो शनिवार सुबह संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी किसान घाघरा नदी के बीच अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। तभी घाघरा नदी में ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और इसके चलते किसान वहीं फंस गए। वहीं, प्रशासन की ओर से रेस्क्यू चलाकर सभी किसानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Bahraich News

घाघरा नदी में उफान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घाघरा नदी में फंसे किसान

ग्रामीणों ने बताया कि सुजौंली इलाके के चहलवा में वह खेती के लिए गए थे। तभी अचानक बाढ़ आ गई और वह खेतों में ही फंस गए। लेकिन बाद में उन्होंने एक टापू पर पनाह ली और प्रशासन की मदद से उन्हें बचा लिया गया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग घाघरा नदी के बीच एक टापू पर फंस गए हैं। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ और सीमा सुरक्षा बल की टीम भेजी गई। शुक्रवार देर रात तक 63 लोगों को बचाया गया। साथ ही 55 लोगों को शनिवार सुबह तक निकाल लिया गया।

End of Feed