शहर

देहरादून में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने मारी जोरदार टक्कर, महिला दारोगा की मौत

देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर पर दो पुलिसकर्मी स्कूटी से जा रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वॉल्वो बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

KEY HIGHLIGHTS

धर्मपुर विधायक मौके पर पहुंचे
पुलिस ने बस को कब्जे में लिया

Dehradun Road Accident: देहरादून में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर धर्मपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ISBT फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

दरअसल, शनिवार सुबह देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें मौके पर ही एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें स्कूटी सवार दोनों पुलिसकर्मी दूर जा गिरे। एक पुलिसकर्मी, जो सब इंस्पेक्टर था उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों ने बस चालक को पकड़ा

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और तुरंत घायल महिला पुलिसकर्मी को भी अस्पताल में भेजा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article