शहर

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाइजीरियाई समेत चार लोग गिरफ्तार

एनसीबी ने अहमदाबाद में मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। आरोपियों ने ‘कूरियर’ के जरिए भारत से विदेशों में ‘केटामाइन’ की तस्करी करने की साजिश रची थी-

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

Ahmedabad News: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दो किलोग्राम ‘केटामाइन’ जब्त कर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में नाइजीरिया के तीन नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपियों ने ‘कूरियर’ के जरिए भारत से विदेशों में ‘केटामाइन’ की तस्करी करने की साजिश रची थी।

अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई

विज्ञप्ति में भारत से संचालित हो रहे मादक पदार्थ संबंधी संगठित अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई का ब्योरा दिया गया है। इसमें कहा गया कि अमेरिका में ‘केटामाइन’ बहुत अधिक मूल्यवान प्रतिबंधित सामग्री है और इसकी वहां जमकर मांग है। इस पदार्थ का प्रयोग ‘डेट रेप’ मादक पदार्थ के रूप में भी किया जाता है।

एनसीबी अहमदाबाद को तीन दिसंबर को प्रारंभिक सूचना मिली थी कि विभिन्न किस्म के मसालों के पैकेट में करीब दो किलोग्राम ‘केटामाइन’ को छिपाकर ‘कूरियर एजेंसियों’ के माध्यम से अमेरिका भेजा जा रहा है। इसमें कहा गया कि व्यापक तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ कानून प्रवर्तन एजेंसी अदनान फर्नीचरवाला नाम के एक व्यक्ति तक पहुंची। अदनान पहले पुणे में रहता था लेकिन बाद में वह अमेरिका चला गया था।

मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले दर्ज

एनसीबी ने कहा कि अमेरिका में फर्नीचरवाला के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले दर्ज करने के बाद उसे भारत भेज दिया गया था। भारत में रहते हुए आरोपी पर पिछले साल एनसीबी मुंबई द्वारा स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया था और वर्तमान में वह पैरोल पर था।

बेल्लाहल्ली से किया गया गिरफ्तार

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में अभियान के दौरान उसका पता लगा लिया गया और आठ दिसंबर को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित बेल्लाहल्ली क्षेत्र में एक ‘अपार्टमेंट’ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ एनसीबी के अनुसार, जांच में सामने आया कि जब्त की गई ‘केटामाइन’ उसे दिल्ली से संचालित नाइजीरिया के एक गिरोह द्वारा दी गई थी, जो कूरियर एजेंसियों के माध्यम से प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति करता था।

ओसाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया

एजेंसी ने कहा, ‘‘18 दिसंबर को दिल्ली के महरौली इलाके से इमैनुएल इफानी न्वाओबियोरा उर्फ माइक को उसके दो साथियों एकलेमे अहमेफुला जोसेफ और इमैनुएल ओसाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।’’

(इनपुटः भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article