दोस्तों और परिवार के साथ करना है गरबा-डांडिया? दिल्ली की इन 5 जगहों पर करें विजिट

Best Places in Delhi For Garba and Dandiya: नवरात्रि के साथ ही दिल्ली में गरबा और डांडिया की शामें सजने लगी हैं। राजधानी में कई जगहों पर ऐसे फेस्टिवल आयोजित होंगे, जहां पारंपरिक डांस, म्यूजिक, लजीज पकवान और रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ त्योहार का आनंद ले सकेंगे।

Best Places in Delhi For Garba and Dandiya: नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के इस खास मौके पर राजधानी में कई जगहों पर गरबा और डांडिया फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में डांस और म्यूजिक के साथ शानदार खाने, पारंपरिक कपड़ों और फेस्टिव माहौल का मजा भी लिया जा सकता है। अगर आप भी दोस्तों या परिवार के साथ नवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं और गरबा-डांडिया खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली की इन 5 जगहों को जरूर विजिट करें।

Top 5 Best Places in Delhi Garba and Dandiya

दिल्ली में गरबा और डांडिया खलने के लिए बेस्ट जगहें

ग्लोबल गरबा फेस्टिवल का आयोजन (सांकेतिक फोटो)

पुराना किला में ग्लोबल गरबा फेस्टिवल

दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में इस बार नवरात्रि के दौरान गरबा का खास आयोजन होने जा रहा है। यहां 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक ग्लोबल गरबा फेस्टिवल चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा और रास के अलावा लाइव म्यूजिक, गुजराती व्यंजनों और हैंडलूम व हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल का मजा लिया जा सकेगा। उत्सव के दौरान मां अंबा की आरती और गुजराती परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। जो लोग गरबा खेलने के साथ गुजरात की संस्कृति और रीति-रिवाजों को करीब से जानना चाहते हैं, उनके लिए यह आयोजन खास हो सकता है।

End of Feed