नासिक सिंहस्थ कुंभ: रामकुंड में 3,955 किलो का 51 फीट ऊंचा सुवर्णरंगी ध्वजस्तंभ तैयार, 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण

नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामकुंड में 51 फीट ऊंचा और 3,955 किलो वजनी सुवर्णरंगी ध्वजस्तंभ तैयार है। 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के साथ कुंभ का औपचारिक शुभारंभ होगा।

नासिक में सिंहस्थ कुंभमेले के भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामकुंड परिसर में 51 फीट ऊंचा और 3 हजार 955 किलो वजनी भव्य सुवर्णरंगी ध्वजस्तंभ बनकर तैयार है। 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए इस ध्वजस्तंभ को सज्ज किया गया है। खास बात यह है कि इस ध्वजस्तंभ की कलाकृति में समुद्र मंथन की पौराणिक संकल्पना और हिंदू धर्म के चौदह रत्नों की झलक देखने को मिलती है।

मकर वाहन, जलकुंभ, महावीर हनुमान, गरुड़, भगवान गणेश, सिंह, गुरु बृहस्पति, चंद्रमा और सूर्य जैसे धार्मिक प्रतीकों से इसकी भव्यता को खास रूप दिया गया है।

End of Feed