दिल्लीवासियों के लिए आज से शुरू होगी 'नमो यमुना क्रूज' सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक ले सकेंगे रोमांचक सफर का आनंद

दिल्ली में यमुना नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को 'नमो यमुना क्रूज' सेवा का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, LG तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में सोनिया विहार से जगतपुर तक इस सेवा की शुरुआत हुई।

Delhi Yamuna Cruise: राजधानी दिल्ली के निवासियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यमुना नदी में जल पर्यटन और सार्वजनिक जुड़ाव को एक नए स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से आज, मंगलवार को 'नमो यमुना क्रूज' सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित रिवर क्रूज सेवा के शुरू होने से अब दिल्लीवासी सोनिया विहार से लेकर जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यमुना की लहरों पर क्रूज के रोमांचक सफर का आनंद उठा सकेंगे।

delhi cruise

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल उद्घाटन (सांकेतिक चित्र)

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल करेंगे उद्घाटन

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने दिल्ली में इस सैर-सपाटे से संबंधित पहली यमुना क्रूज सेवा का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन को नया जीवन देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक अनूठा और विश्वस्तरीय साधन उपलब्ध कराना है।

End of Feed