Nalasopara News: आरिफ ने कबूला-पोर्न वेबसाइट्स को बेचता था महिलाओं से शारीरिक संबंध वाले वीडियो, जांच के लिए SIT गठित

Nalasopara News: महिला की शिकायत में बाद पुलिस ने सोमवार रात आरिफ शेख को गिरफ्तार किया। आरिफ की मां रुखसाना और उसके चचेरे भाई साहिल शेख को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक आरिफ से महिला की मुलाकात पिछले साल सोशल मीडिया पर हुई।

Nalasopara Case: नालासोपारा यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह एसआईटी आरोपी आरिफ शेख के खिलाफ नालासोपारा और अर्नाला पुलिस थानों में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी आरिफ ने डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर उनका यौन शोषण करने, उनका अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने और वीडियो विदेशों में भेजने की बात स्वीकार की है।

Arif Sheikh

आरोपी आरिफ शेख।

जिम ट्रेनर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है आरिफ

दरअसल, 23 साल की महिला की शिकायत पर नालासोपारा पुलिस ने 22 साल के जिम ट्रेनर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरिफ को गिरफ्तार किया। महिला ने अपनी शिकायत में शादी के नाम पर लगातार उसका रेप करने की बात कही है। इस शिकायत में आरोप यह भी है कि आरोपी ने झांसा देकर 70 से 80 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध और उनके अश्लील वीडियो बनाए। आरोप है कि आरिफ ने इन अश्लील वीडियो को विदेशों में पोर्न वेबसाइट्स को बेचा।

End of Feed