Nagpur: किराए के मकान को बनाया नकली नोट छापने का ठिकाना, 37 लाख की करेंसी बरामद

नागपुर के खरबी इलाके में किराए के कमरे से पुलिस ने 37 लाख रुपये के छपे हुए नकली नोट और करीब 48 लाख रुपये के अधछपे नोट बरामद किए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Nagpur Fake Currency Case: महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के कमरे में 500 रुपये के नकली नोट छापने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरबी इलाके में मकान मालिक ने लंबे समय से बंद पड़े कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर नोटों के बंडल और प्रिंटर देखकर हैरान रह गया। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वाठोड़ा पुलिस ने जांच के दौरान 37 लाख रुपये के छपे हुए नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा करीब 48 लाख रुपये के ऐसे नोट भी मिले, जिनकी छपाई अधूरी थी। पुलिस ने नकली नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी पुष्पक कृष्णा भंडारकर उर्फ बेंडाने फरार चल रही है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Nagpur Fake Currency

नागपुर में किराए के कमरे से 37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

डेढ़ साल पहले किराए पर लिया था कमरा

जानकारी के मुताबिक, पुष्पक ने खरबी इलाके में करीब डेढ़ साल पहले कमरा किराए पर लिया था। जनवरी में उसका रेंट एग्रीमेंट खत्म हो गया था। वह पिछले कुछ महीनों से किराया भी नहीं दे रहा था। मकान मालिक रमेश ने जब उससे कमरा खाली करने को कहा तो उसने कथित तौर पर चाकू दिखाकर उन्हें धमकी दी थी। इस संबंध में रमेश ने वाठोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अदखलपात्र मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed