Nagpur Crime News: बच्चों की लड़ाई में पिता की दर्दनाक हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर लोहे की रॉड से हमला; तीन गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के वठोड़ा थाना क्षेत्र में बच्चों की आपसी लड़ाई छुड़ाने गए एक पिता की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं। वठोड़ा थाना क्षेत्र के खरबी इलाके में बच्चों के बीच हुए छोटे से झगड़े को सुलझाने पहुंचे एक पिता पर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी वारदात का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Nagpur Crime News

नागपुर में बच्चों का विवाद बना जानलेवा

मिली जानकारी के अनुसार, खरबी परिसर में खेल-खेल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बिगड़ती देख परिजनों को इसकी खबर मिली। पीड़ित पिता शहबाज अपने बच्चे का बचाव करने और मामले को शांत कराने के इरादे से मौके पर पहुँचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों के बच्चों को समझा-बुझाकर मामला खत्म करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी सुलह के मूड में नहीं थे।

End of Feed