Muzaffarpur News: कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए SIT गठित

मुजफ्फरपुर में रविवार रात कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आईकॉन टावर के बाहर उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात में कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

Muzaffarpur murder

मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या

जमानत पर बाहर था गोविंद

जानकारी के अनुसार, गोविंद शर्मा का नाम मुजफ्फरपुर के कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। वह पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। गोविंद पिछले लगभग एक महीने से मुजफ्फरपुर के आईकॉन टावर में किराये के फ्लैट में रह रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह टावर के बाहर मौजूद था, तभी कुछ हमलावर वहां आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

End of Feed