शहर

Ghaziabad News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर लगने से आरोपी घायल हो गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Image

Ghaziabad Encounter

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिराज के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना पुलिस सेवाधाम से टीला मोड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

आरोपी ने खुद को घिरता देख एक बार फिर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए गोली चलाई। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर की पिंडली में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा

सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में आरोपी के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की है। अस्पताल में घायल आरोपी का इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!