मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, आधी रात पूर्व पार्षद के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में घर के बाहर खड़ी कार के शीशे टूट गए, जबकि मकान के शटर पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Muzaffarpur Firing

रात के सन्नाटे में गोलियों की गूंज से दहला मुजफ्फरपुर

रात करीब एक बजे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब एक बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने रेखा देवी के घर के बाहर आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे आवास के बाहर खड़ी कार के शीशे टूट गए। इसके अलावा मकान के लोहे के शटर पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

End of Feed