धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल मुनीडीह कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में कोयला पाउडर यानी स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।
धनबाद में सैलरी गिरने से चार मजदूरों की मौत
V/O:- बताया जा रहा है कि लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में स्लरी ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस हादसे में माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और हेमलाल गोप की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इधर, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चारों शवों को मुनीडीह कोल वाशरी गेट के सामने रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
