मुंब्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ का MD ड्रग्स जब्त, 4 विदेशी तस्कर गिरफ्तार

Mumbra MD Drugs Case: ठाणे पुलिस आयुक्त के आदेश पर ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुंब्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक MD ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और छापेमारी कर चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Mumbra MD Drugs Case: ठाणे पुलिस की मुंब्रा यूनिट ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन तंजानिया और एक नाइजीरिया का नागरिक शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों का वीजा और पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था और वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

Mumbai (1)

ठाणे में विदेशी ड्रग रैकेट का पर्दाफाश (फोटो साभार- TNN)

मुंब्रा में 1.5 करोड़ का MD ड्रग्स जब्त

पुलिस के मुताबिक, ठाणे पुलिस आयुक्त के आदेश पर पूरे शहर में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुंब्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक MD ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और छापेमारी कर चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 करोड़ 50 लाख 27 हजार 900 रुपये कीमत का मेफेड्रोन, ड्रग्स बेचने में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजनकांटा और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

End of Feed