Mumbai Fire: विलेपार्ले की 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की मौत

Mumbai Building Fire: मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम में चर्च रोड स्थित शांता भवन की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Mumbai Building Fire: मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है, फिलहाल दमकल कर्मी कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

fire

मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

छह लोग घायल, दो की मौत

जानकारी के अनुसार, यह घटना विलेपार्ले पश्चिम इलाके में चर्च रोड पर बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग में हुई। आग 12 मंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर लगी। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। जिनमें से एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य चार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed