Thane News: मेरी बेटी से दूर रहो! परिवार ने युवक को दी चेतावनी, घर में घुसकर किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश

Thane News: ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने किशोरी को अकेला पाकर उसके घर में जबरन घुस गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया है। पुलिस ने पॉक्सो व संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। मामले की सूचना मिलते ही किशोरी का परिवार आरोपी के घर पहुंचा। आरोपी ने किशोरी के परिवार के साथ मारपीट की। जिसके बाद माता पिता ने यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Thane News

घर में घुसकर किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश

बेटी से दूर रहने की दी थी चेतावनी

पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता-पिता ने 25 वर्षीय सागर वाघ नाम के व्यक्ति पर किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर वाघ जुलाई से किशोरी का पीछा कर रहा है। परिवार को जब इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने आरोपी को बेटी से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन आरोपी नहीं माना।

End of Feed