मुंबई

Mumbai Metro: आ रहे गणपति बप्पा, इन रूटों पर बढ़ाई गई मेट्रो की संख्या; रात में इतने बजे तक लौट सकेंगे घर

Mumbai Metro Services Extended: गणपति महोत्सव के लिए मुंबई मेट्रो की संख्या और सेवाएं रात 11:30 बजे तक बढ़ाई गईं हैं। इन सेवाओं के बढ़ाने का उद्देश्य देर रात तक यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा को बढ़ाना है।

Image

मुंबई मेट्रो न्यू टाइमिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Metro Services Extended: मुंबई गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) के स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठी है। इस महा त्योहार के दौरान मायानगरी में अलग ही नजारे दिखाई देते हैं। ऐसे में यातायात से लेकर प्रशासन बड़ी तैयारियां करता है। इस साल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। लिहाजा, मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने अगले 10 तक यात्रियों की भीड़ को एडजेस्ट करने के लिए विस्तारित मेट्रो सेवाओं की घोषणा की है। यानी मेट्रो के फेरे में इजाफा करने के साथ समय अवधि भी बढ़ाई गई है। इसका उद्देश्य देर रात के यात्रियों के घर लौटने के लिए परिवहन सुविधा को बढ़ाना है।

रात्रि साढ़े 11 बजे तक मिलेगी मेट्रो

गणपति महोत्सव मुंबई में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम है। एमएमआरडीए मुताबिक, त्योहार के दौरान यातायात सुचारू और आवागमन बेहतर बनाने के प्रयास हैं। चूंकि, देर रात तक गणपति महोत्सव के आयोजनों को लोग देखने पहुंचते हैं। लिहाजा, उत्सव में भाग लेने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुरक्षित अपने घर लौट सकें। मुंबई मेट्रो की विस्तारित सेवाएं 7 सितंबर से 17 सितंबर 2024 के बीच उपलब्ध होंगी, जिसमें अंधेरी (पश्चिम) और गुंडावली टर्मिनलों से आखिरी मेट्रो रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक चलेगी, जो सामान्य दिन के मुकाबले आधे घंटे देरी से चलेगी।

शहर के अन्य प्रमुख स्टेशनों के बीच अतिरिक्त सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गुंडावली, दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पश्चिम) के बीच अतिरिक्त यात्राएं शुरू की हैं। अतिरिक्त सेवाओं से न केवल भीड़भाड़ कम होगी बल्कि, त्योहार की गतिविधियों में भाग लेने के बाद घर लौटने वालों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा भी सुनिश्चित होगी।

अंधेरी (पश्चिम) और गुंदावली टर्मिनल से अंतिम ट्रेन सेवा अब रात्रि 11 बजकर 30 मिनट तक संचालित होगी

अतिरिक्त सेवाओं का विवरण

  • गुंदावली से अंधेरी (पश्चिम): रात्रि 10:20 बजे, 10:39 बजे, 10:50 बजे और आखिरी 11:00 बजे रात्रि तक मिलेंगी।
  • अंधेरी (पश्चिम) से गुंडावली: रात्रि 10:20 बजे, 10:40 बजे, 10:50 बजे और आखिरी 11:00 बजे रात्रि तक मिलेंगी।
  • गुंदावली से दहिसर (पूर्व): रात्रि 11:15 बजे और आखिरी रात्रि 11:30 बजे तक मिलेगी
  • अंधेरी (पश्चिम) से दहिसर (पूर्व): रात्रि 11:15 बजे और आखिरी 11:30 बजे तक मिलेगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article