मुंबई की सड़कों पर मोबाइल बाथरूम.. महिलाओं को फ्री में मिल रही लग्जरी बाथ की सुविधा

Mobile Bathroom in Mumbai: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक महीना पहले मोबाइल बाथरूम की सुविधा शुरू हुई थी। जिससे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं की स्वच्छ स्नान की जरूरत पूरी हो रही है। यह बाथरूम बस में बना हुआ है, जिसमें शॉवर, टब से लेकर ड्रायर और मोबाइल फोन चार्जिंग की भी सुविधा है। मोबाइल बाथरूम की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।

Mobile Bathroom in Mumbai: मुंबई की सड़कों पर इन दिनों चलता-फिरता लग्जरी बाथरूम देखने को मिल रहा है। जिसमें गीजर, टब, शैंपू, क्लोथ ड्रायर, मोबाइल फोन चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दरअसल ये मोबाइल बाथरूम है, जो बस के अंदर बना है। जिसकी खासियत ये है कि यह पूरी तरह से फ्री है। मुंबई में इस सुविधा को महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी ने शुरू किया है। यह अनोखी पहल औरतों की जिदंगी को आसान बनाने के लिए शुरू की गई। इस सुविधा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है और इसे इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

Mobile Bathroom

मुंबई में मोबाइल बाथरूम

मोबाइल बाथरूम में क्या है खास

इस मोबाइल बाथरूम में नहाने के लिए कई कमरे बने हुए हैं। जिसमें हर बाथरूम में हैंडवॉश, बॉडी वॉश, नल, बाल्टी, शावर, शैंपू, गीजर और टब की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें दो ड्रायर कपड़े सुखाने के लिए दिए गए हैं और पांच मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं।

End of Feed