मुंबई

Madrasas News: महाराष्ट्र में सभी मदरसों की जांच हो, मदरसों की जांच गृह विभाग करे', महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे का बड़ा बयान

Maharashtra Madrasas News: महाराष्ट्र में सभी मदरसों की जांच हो..राज्य के मदरसों की जांच गृह विभाग को करनी चाहिए..ऐसी मांग करते हुए नितेश राणे से सीएम फडणवीस को खत लिखा है।

Image

नितेश राणे ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा

Maharashtra Madrasas News: नितेश राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, दो दिन पहले महाराष्ट्र के नंदूरबार ज़िले के अक्कल्कुवा में एक मदरसे में यमन का विदेशी निवासी दो साल से अवैध रूप से रह रहा था..उसे गिरफ़्तार किया गया..उसको पनाह दे वाले लोगो पर भी कारवाई चल रही है, क्या मदरसे आतंकी गतिविधियों के केंद्र और अड्डे बन रहे है ?

क्या मदरसों में हथियार रखे जा रहे है? अगर मौलाना कहते है कि मदरसों में इस्लाम की शिक्षा दी जाती है..तो आतंकी देश या देश को नुकसान पहुंचानेवाले अवैध तरीके से मदरसों में कैसे रह रहे है?

इन मदरसों में देश विरोधी और ग़लत गतिविधियां चल रही ऐसे हमे आशंका है..इसलिए उनकी जांच हो ! अगर राज्य के किसी मदरसे में कुछ साज़िश हो रही है..देश विरोध में कुछ किया जा रहा है..या देश का माहौल खराब किया जा रहा है..तो उसपर करवाई की जाए..यह मांग मैंने खत लिखकर सीएम फडणवीस से मांग की है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!