Maharashtra News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में एक 50 वर्षीय महिला जंजीर के सहारे पेड़ से बंधी हुई मिली। शनिवार को एक चरवाहे को उसकी चीख सुनी और उसे पेड़ से बंधा हुआ पाया। उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जब जंगल में पहुंची और महिला को पेड़ से बंधा हुआ पाया। वह काफी बुरी हालत में थी और उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने कई दिनों से कुछ खाया-पिया नहीं हो। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पास से कुछ डॉक्यूमेंट्स भी बरामद हुए हैं। जिनमें एक अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन शामिल हैं।
पेड़ से बंधी मिली महिला
ये भी पढ़ें - Banke Bihari Temple: मंगला आरती को लेकर बड़ा बदलाव, जन्माष्टमी पर पुलिस-प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए किए इंतजाम
गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को एक चरवाहे ने सोनुरली गांव में महिला की चीख सुनी और उसे लोहे की जंजीरों में जकड़ा पाकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और उसे सावंतवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए ओरोस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला की मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
आधार कार्ड पर तमिलनाडु का पता
महिला की पहचान ललिता कायी के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। उसका वीजा समाप्त हो चुका है। कई दिनों से बिना कुछ खाए पिए रहने और बारिश में भीगने के कारण वह कमजोर है और अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि हमें नहीं उसे कितने समय तक पेड़ से बांधा गया। पुलिस को आंशका है कि तमिलनाडु से आने वाले उसके पति ने उसे वहां बांधा और भाग गया। अधिकारी ने कहा कि जांच के तहत पुलिस की टीमें उसके रिश्तेदारों आदि का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और कुछ अन्य जगहों पर रवाना हो गई हैं। इसके अलावा पुलिस महिला की राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए उसके पास से मिले सभी दस्तावेजों का सत्यापन करवा रही है। पुलिस विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संपर्क में भी है।
इनपुट - पीटीआई
