मुंबई-गोवा हाईवे पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, सड़ी-गली हालत में था शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायगढ़ के पेन में एक लावारिस सूटकेस में महिला की सड़ी गली हालत में लाश बरामद हुई है। यह सूटकेस मुंबई-गोवा हाईवे पर मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर लाश को सूटकेस में बंद किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायगढ़ के पेन में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक लावारिस सूटकेश मिला है। जिसमें एक महिला की लाश बरामद हुई है। यह घटना दोपहर में सामने आई है। सूटकेस में महिला की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Crime

फाइल फोटो

नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

रायगढ़ में पेन तालुका के दुरशेत गांव के लोगों को सड़क किनारे सूटकेस पड़ा दिखाई दिया। जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को सूटकेश में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मुंबई में जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

End of Feed