मुंबई

अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ एक्शन मोड में महाराष्ट्र सरकार, तैयार किया प्लान; CM फडणवीस ने कही यह बात

Loudspeakers: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी और स्थानीय पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले स्पीकरों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

Image

लाउडस्पीकर

Photo : iStock

Loudspeakers: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी और स्थानीय पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर इसकी जिम्मेदारी सौंपी।

लाउडस्पीकर होंगे जब्त!

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए फडणवीस ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले स्पीकरों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बार-बार उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दिन में 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल तक ही लाउडस्पीकर की मर्यादा होनी चहिए और इसका उल्लंघन करने वालों पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण महामंडल कार्रवाई कर सकता है। स्थानीय पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होगी कि वह डेसिबल का नियम तोड़ने वाले प्रार्थन स्थलों पर नजर रखे और नियमानुसार कार्रवाई करे।

'शोर काबू करें सरकार'

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शोर शराबे को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए कहा था कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किसी भी धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। साथ ही कोर्ट ने कानून एजेंसियों को ध्वनि प्रदूषण मानदंडों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article