मुंबई

Bomb Threat: न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मुंबई लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Bomb Threat on Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद उसे वापस मुंबई लौटाया गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो

Bomb Threat on Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आज बम की धमकी मिली। जिसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लौटाया गया। इस विमान में 320 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं। जिसमें अधिकारियों को एयर इंडिया अपना पूरा सहयोग दे रहा है। इस फ्लाइट को कल यानी मंगलवार सुबह के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

विमान के शौचालय में मिला धमकी भरा पत्र

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) फ्लाइट AI119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।’’ सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला।

कल सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि इस फ्लाइट को 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे रिशेड्यूल किया गया है। तब तक सभी यात्रियों को होटल में रुकने और भोजन समेत अन्य सहायता दी जाएगी। इस वजह से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हमारे ग्राउंड सहकर्मी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया हमेशा की तरह यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article