Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोरेगांव इलाके के टोपीवाला लेन पर शुक्रवार की सुबह एक बिल्डिंग के नीचे 58 साल के व्यक्ति की लाश मिली लाश। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शख्स ने खुदकुशी की है और उसका नाम किशोर पेडणेकर था।
सांकेतिक फोटो।
पति के गले में मिली चाबियां
मुंबई पुलिस को जब इसकी सूचना दी गई, तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पत्नी को फोन लगाया, लेकिन उसकी पत्नी राजश्री पेडणेकर ने भी फोन नहीं उठाया। पुलिस उनके फ्लैट पहुंची तो वहां भी दरवाजा बंद था। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोर के गले में दो चाबियां लटकी हैं।
कमरे में मिली महिला की लाश
उसके बाद इस चाबी से फ्लैट का ताला खोला गया और पता चला कि उनकी पत्नी की भी गला दबाकर किसी ने हत्या की है, क्योंकि गले पर एक कपड़ा पाया गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि किशोर पेडणेकर ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले किशोर पेडणेकर ने बेटे के लिए दिल्ली से मुंबई का फ्लाइट टिकट बुक कराया और अपने रिश्तेदार को अपने बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी भी व्हाट्सएप की थी। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चल रहा है कि किशोर पेडणेकर ने ही पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके घर से डिप्रेशन और डायबिटीज की दवाइयां भी मिली हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पेडणेकर एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम करते थे और उनकी पत्नी राजश्री पेडणेकर थैरेपिस्ट का काम करती थी। फिलहाल गोरेगांव पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो की क्या वजह हुआ इसकी जांच कर रही है।
