Mumbai में नई बीमारी की एंट्री, GBS सिंड्रोम से सुन्न पड़ी महिला; सिम्टम्स देख डॉक्टर हैरान

मुंबई में जीबीएस का पहला मामला सामने आया है। यहां अंधेरी पूर्व इलाके की एक 65 साल महिला को paralytic attack की शिकायत के बाद BMC के 7 हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

मुंबई: मायानगरी में शुक्रवार को ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) का पहला मामला सामने आया है और यहां 64 वर्षीय महिला इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमित पाई गई। जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता परिधीय तंत्रिका पर हमला करती है, जिससे शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कुछ निगलने या सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

Guillain-Barré Syndrome

(सांकेतिक फोटो)

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त और राज्य द्वारा बीएमसी के लिए नियुक्त किए गए प्रशासक भूषण गगरानी ने 64 वर्षीय महिला में रोग की पुष्टि की। बताया कि जीबीएस रोग से ग्रसित इस मरीज का वर्तमान में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है।

End of Feed