Corona in Maharashtra: महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 59 ने मामले, एक की मौत

Corona in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 59 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गई है।

Corona in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 59 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। गुरुवार को कोरोना के 59 नए मरीज सामने आए, जिनमें मुंबई-13, ठाणे-1, नवी मुंबई-1, पनवेल-1, पुणे-13, पिंपरी-चिंचवड-8, सतारा-2, सांगली-1, सांगली एमसी-1, कोल्हापुर एमसी-6, नागपुर एमसी-2 और चंद्रपुर से 10 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

Maharashtra Corona

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर

सक्रिय मामलों की संख्या 389 पहुंची

इस समय राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 389 है। मुंबई में जनवरी से अब तक 912 केस दर्ज किए गए हैं। जनवरी में 1, फरवरी में 1, अप्रैल में 4, मई में 435 और जून में 471 केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 23,923 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 2,228 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमितों में से 1,807 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी दर 81.1 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

End of Feed