मुंबई

Thane News: काल के गाल में समाए दो भाई, नदी में तैरते समय डूबने से मौत

Thane News Today (ठाणे की खबर): ठाणे के भिवंडी शहर में शुक्रवार शाम को दो भाई नदी में तैरने गए थे। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को उनके शव नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज किया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नदी में तैरने गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद शनिवार को कामवारी नदी से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह हादसा भिवंडी के गोरसाई गांव में शुक्रवार शाम को हुआ। जहां दो भाई कामवारी नदी में तैरने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों ज्यादा गहरे पानी में जाने से डूब गए। जानकारी के मुताबिक छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने नदी में भी छलांग लगाई और दोनों नदी में डूब गए। मृतकों में सागर परशुराम धूमल (उम्र 30) और अक्षय परशुराम धूमल (उम्र 25) शामिल हैं। जिनमें से सागर की शादी हो चुकी है।

एनडीआरएफ ने चलाया तलाशी अभियान

शवों की तलाश के लिए आज सुबह से ही NDRF ने तलाशी अभियान चलाया। NDRF की एक टीम मौके पर पहुंची और दो नावों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार NDRF दोनों के शवों को खोजने में सफल रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article