मुंबई

Maharashtra News: बुजुर्ग कपल का प्यार देख दुकानदार हुआ भावुक, 20 रुपये में दिया मंगलसूत्र

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 93 वर्षीय निवृत्त शिंदे ने अपनी पत्नी शांताबाई के लिए एक मंगलसूत्र खरीदा एक ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। उनके प्यार को देख दुकानदार ने 20 रुपये में उन्हें मंगलसूत्र भेट किया। दुकानदार की इस उदारता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

दुकान में मंगलसूत्र लेने आए 93 वर्षीय दंपति को दुकानदार ने 20 रुपये में दिया मंगलसूत्र

Photo : Twitter

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से भावुक और दिल छू लेने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक 93 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए ज्वैलरी स्टोर में पहुंचे। दुकान के कर्मचारियों ने उन्हें शुरुआत में जरूरतमंद समझा लेकिन उसके बाद मंगलसूत्र की खरीदने की उनकी इच्छा सुनने के बाद दुकानदार ने उन्हें मंगलसूत्र भेट किया और पैसे भी नहीं लिए। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। आइए आपको दिल छू लेने वाली इस पूरी घटना के बारे में बताएं -

93 वर्षीय बुजुर्ग दंपती ने ज्वैलरी शॉप से खरीदा मंगलसूत्र

छत्रपति संभाजीनगर में एक 93 वर्षीय बुजुर्ग दंपती ने एक ज्वैलरी दुकान पर मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे। निवृत्ति शिंदे और उनकी पत्नी शांताबाई, जो जालना जिले के अंबोरा जाहागीर गांव के किसान हैं, आषाढ़ी एकादशी की यात्रा पर गए हुए थे। उसी दौरान वह ज्वैलरी की एक दुकान में पहुंचे, तो कर्मचारियों ने उन्हें जरूरतमंद समझा। लेकिन जब बुजुर्ग ने कहा कि वे अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहते हैं, तो दुकान का माहौल बदल गया।

इस घटना को लेकर दुकानदार ने बताया कि उन्होंने केवल 20 रुपये लिए और मंगलसूत्र भेंट कर दिया और यह कहा कि उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है, बल्कि आशीर्वाद चाहिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे दो करोड़ से अधिक बार देखा गया है। यह वीडियो दर्शाता है कि असली प्यार दिखावे में नहीं, बल्कि भावनाओं में होता है।

93 वर्षीय दंपति ने सच्चे प्यार की मिसाल दी

शिंदे दंपती का जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका एक बेटा है, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों को खुद निभाते हैं। यह घटना यह साबित करती है कि सच्चा प्यार उम्र और परिस्थितियों की परवाह नहीं करता। 93 वर्षीय पति ने दिखाया कि रिश्तों की मिठास छोटे-छोटे इशारों से भी गहराई पा सकती है, और दुकानदार की संवेदनशीलता ने इस प्रेम को और भी मूल्यवान बना दिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article