मुंबई उपनगरीय खंड पर और 13 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू, पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला

27 नवंबर से शुरू की जा रही इन नई AC लोकल ट्रेनों में से पहली लोकल ट्रेन चर्चगेट स्टेशन से दोपहर 12:34 बजे चलेगी और उसके बाद सभी नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन नीचे दी गई time table के अनुसार रहेगा।

मुंबई में यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की लोकप्रियता और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा 27 नवंबर से मुंबई उपनगरीय खंड पर AC लोकल सेवाओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। 13 नई एसी सेवाओं की शुरुआत के साथ AC लोकल सेवाओं की कुल संख्या अब सप्ताह के दिनों में 96 से बढ़कर 109 और शनिवार एवं रविवार को 52 से बढ़कर 65 हो जाएगी।

End of Feed