मुंबई

Navi Mumbai: इंजीनियरिंग का छात्र बना चोर, कॉलेज की फीस भरने के लिए मोबाइल दुकान में चोरी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने अपनी कॉलेज की फीस भरने के लिए एक मोबाइल दुकान से 54 मोबाइल फोन चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 41 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Image

मोबाइल दुकान में चोरी।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra News: नवी मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक इंजीनियरिंग के छात्र ने अपनी कॉलेज की फीस भरने के लिए एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

फीस भरने के लिए छात्र ने की चोरी

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके पास कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने यह चोरी की घटना अंजाम दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इन चुराए गए मोबाइल फोन को बेचकर अपनी फीस भरना चाहता था।

कोर्ट ने भेजा जेल

यह घटना पनवेल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। दुकानदार ने बताया था कि उसकी दुकान से 54 नए मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के दावे की जांच कर रही है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article