Mumbai Water Cut: घाटकोपर में 26 और 27 अप्रैल को होगी पानी कटौती, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Mumbai Water Cut: मुंबई के घाटकोपर (पश्चिम) इलाके में 26 और 27 अप्रैल को मरम्मत कार्य और पाइपलाइन से जुड़े कार्यों के चलते पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते दो दिनों तक 100 से ज्यादा इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

Mumbai Water Cut: मुंबई में 26 और 27 अप्रैल को घाटकोपर (पश्चिम) में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के अनुसार इस दौरान जरूरी मरम्मत कार्य और पाइपलाइन से जुड़े काम किए जाएंगे। जिसके चलते 100 से अधिक इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि समझदारी से पानी का इस्तेमाल करें और नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें।

water supply

सांकेतिक फोटो

इस वजह से होगी पानी की कटौती

घाटकोपर (पश्चिम) में संत तुकाराम ब्रिज के पास 1500 मिमी व्यास की पानी की मुख्य पाइपलाइन पर 1200 मिमी व्यास का नया वाल्व लगाया जाएगा। साथ ही घाटकोपर उच्च सत्रीय जलाशय के इनलेट पर 1400 मिमी व्यास का बड़ा वाल्व लगाया जाएगा। इसके अलावा चार जगहों पर पाइपलाइन मरम्मत का काम किया जाएगा। इन कार्यों के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

End of Feed