मुंबई

यूपी से मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त तो रोककर चलायी जाएंगी ये गाड़ियां; जानें क्यों

गोरखपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि के कारण तीसरी लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं या दूसरे स्टेशनों पर समाप्त होंगी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया शेड्यूल जारी किया है।

Image

ट्रेन (फाइल फोटो)

मुंबई : यूपी से मुंबई जाने वाले यात्रियों का सुविधाओं का ख्याल रखते हुए गोरखपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि के कारण तीसरी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी टेस्टिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं। कुछ ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर समाप्त होंगी, जबकि कुछ को रोककर चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। यात्री अपने गंतव्य की ट्रेनों का टाइम टेबल देखकर यात्रा करें। टेस्टिंग के कारण कई ट्रेनें दूसरे रस्तों से गुजरेंगी, जिनमें दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों की ट्रेनें शामिल हैं। अगर, समय से तीसरी लाइन शुरू होती है तो यूपीवासियों की यात्रा काफी सुगम होगी।

    निरस्त ट्रेनें:
  • 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अब देवरिया सदर में समाप्त होगी।
  • 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस नकहा जंगल में समाप्त होगी।
  • 12512 तिरूवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस बस्ती में समाप्त होगी।
  • 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस बस्ती में समाप्त होगी।
  • 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर में समाप्त होगी।
  • 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में समाप्त होगी।
    रोककर चलायी जाने वाली ट्रेनें:
  • 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 01 मई, 2025 को नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
  • 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 01 मई, 2025 को नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
  • 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 02 मई, 2025 को नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
  • 05306 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी 03 मई, 2025 को नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
गोरखपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि के कारण तीसरी लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं या दूसरे स्टेशनों पर समाप्त होंगी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। यात्री अपने गंतव्य की ट्रेनों का टाइम टेबल देखकर यात्रा करें। निरस्त की गई ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, और तिरूवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। कुछ ट्रेनें नियंत्रित मार्ग से चलायी जाएंगी, जैसे डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस और जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article