मुंबई

बाइक चलाते हुए IPL मैच देखना पड़ा भारी, ट्राफिक पुलिस ने किया तलब; लगा इतने रुपये का फटका

IPL 2025: देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिकेट प्रेमी अपनी-अपनी टीमों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कई बार कई लोगों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखा गया है। हाल ही में एक शख्स इलेक्ट्रिक बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखते हुए पकड़ा गया।

Image

आईपीएल 2025

Photo : iStock

IPL 2025: देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिकेट प्रेमी अपनी-अपनी टीमों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कई बार कई लोगों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखा गया है। ठीक एक ऐसा ही वाकया महाराष्ट्र के शिवाजी नगर से सामने आया, जहां पर एक शख्स इलेक्ट्रिक बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखते हुए पकड़ा गया।

बाइक चलाते हुए आईपीएल मैच देखने वाला शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक सवार की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशांत का वीडियो ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बाइक सवार पर लगा जुर्माना

शिवाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने प्रशांत का वीडियो वायरल होने के बाद उसे तलब किया और उस पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, बाइक सवार को सड़क सुरक्षा परामर्श देने के बाद जाने दिया गया।

बाइक चलाते हुए फोन का इस्तेमाल करना न सिर्फ नियमों के उल्लंघन का है, बल्कि खतरनाक भी है। इसकी वजह से दुर्घटना को जोखिम बढ़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बाइक सवार पर जुर्माना लगाया। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article