मुंबई

बुलेट ट्रेन का इंतजार हुआ लंबा, मुंबई से गुजरात के शहर के लिए ये सुपरफास्ट ट्रेन आज से ही चलेगी

देश में पहली बुलेट ट्रेन के लिए अब भी 5-6 साल का इंतजार करना होगा। अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का रूट तैयार किया जा रहा है। लेकिन आपको इतना इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वेस्टर्न रेलवे मुंबई और गुजरात के शहर राजकोट के बीच एक सुपरफास्ट ट्रेन आज से ही चला रही है।

Image

मुंबई से राजकोट के लिए स्पेशल ट्रेन

Photo : Twitter

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अभी इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलने में कई सालों का समय लगेगा। बल्कि खबर तो ये भी है कि शुरुआत में इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी और साल 2030 के बाद बुलेट ट्रेन जापान से भारत आएगी, तब बुलेट ट्रेन की शुरुआत भारत में होगी। लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से गुजरात के राजकोट के लिए एक दूसरी सुपरफास्ट ट्रेन की घोषणा की है।

वेस्टर्न रेलवे ने जिस सुपरफास्ट ट्रेन की घोषणा की है, वह समर स्पेशल होगी। इस ट्रेन के चल जाने से यात्रियों का सफर न सिर्फ आराम से कटेगा, बल्कि वह जल्दी अपने गंतव्य तक भी पहुंच पाएंगे। जी हां वेस्टर्न रेलवे ने सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन को मुंबई सेंट्रल और राजकोट के बीच चलाने का फैसला किया है।

ट्रेन नंबर 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-राजकोट सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें कुल 34 चक्कर लगाएंगी। ट्रेन संख्या 09005 मुंबई सेंट्रल-राजकोटस्पेशल ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11.20 बजे मुंबई से चलेगी और अगले दिन सुबह 11.45 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन आज यानी 21 अप्रैल से 28 मई के बीच चलाई जाएगी।

इसी तरह से ट्रेन नंबर 09006 राजकोट-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 6.30 बजे राजकोट से चलेगी और अगले दिन सुबह 7.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कल यानी मंगलवार 22 अप्रैल से 29 मई के बीच चलेगी।

अपनी स यात्रा के दौरान यह ट्रेन अप और डाउन दोनों समय बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणद, अहमदाबाद, वीरगाम, सुरेंद्रनगर और वांकनेर स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टीयर और एसी-3 टीयर कोच होंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!