यह मुंबई शहर का एक सुनियोजित एक्सटेंशन है। अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, कम भीड़भाड़, ज्यादा खुली जगह के साथ ही मुंबई और पुणे से इसकी बेहतरीन कनेक्टिविटी इस शहर को रहने के लिए अच्छे शहरों में शामिल करती है।
बेंगलुरु को भारत की सिलिकन वैली कहा जाता है। यह शहर अपनी आईटी इंडस्ट्री, शानदार मौसम और कॉस्मोपॉलिटन कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां बड़े-बड़े पार्क भी हैं और यहां की नाइटलाइफ भी अच्छी मानी जाती है।
महाराष्ट्र के पुणे शहर को ऑक्सफॉर्ड ऑफ ईस्ट कहा जाता है। यह एक एजुकेशनल और आईटी हब है। अच्छी हेल्थकेयर, शानदार मौसम और नौकरी की अच्छी संभावनाओं के बीच यह शहर रहने के लिहाज से बहुत अच्छा है। मुंबई से करीबी होने के कारण यहां संभावनाएं भी काफी हैं।
अहमदाबाद देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। यह गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है और ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी अच्छे से कनेक्टिड है। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इसे टॉप की सिटी में शामिल करती है।
चेन्नई देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। इस शहर की एक मजबूत सांस्कृतिक पहचान है। शहर का मेट्रो सिस्टम यहां की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाता है।
सूरत को हीरों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर हीरों को तराशने और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। यह शहर देश के सबसे साफ शहरों में से एक है शहर की सड़कें अच्छी हैं, प्रदूषण कम है।
कोयंबटूर का मौसम बहुत अच्छा रहता है। यहां पर टेक्सटाइल के साथ ही आटी सेक्टर भी लगातार बढ़ रहा है। यहां अफोर्डेबल लिविंग कॉस्ट, बेहतर हेल्थकेयर और हाई क्वालिटी लाइफ इसे बेहतर रहने योग्य शहर बनाता है। यह शहर मशहूर हिल स्टेशन ऊटी का गेटवे भी है।
वडोदरा को बड़ौदा भी कहा जाता है। यह सुनियोजित शहर एजुकेशनल और इंडस्ट्रियल बेस है। शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। शहर में जनसंख्या का दबाव कम है, सार्वजनिक जगहें अच्छे से मैनटेन की गई हैं और यह शहर परिवार के साथ रहने के लिए बहुत अच्छा है।
इंदौर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर है। यह आईटी और इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है। यहां का एजुकेशन सेक्टर काफी मजबूत है और इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक समृद्ध शहर है। यहां पर नौकरी की अपार संभावनाएं हैं। यहां मनोरंजन के साधन भी मौजूद हैं। शहर की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। तेज रफ्तार जिंदगी इस शहर के चाहने वालों को काफी पसंद आती है।