Violence in Maharashtra: अकोला में दो गुटों के बीच झड़प के बाद पथराव, 14 लोगों पर मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 02:39 PM IST

Violence in Akola Maharashtra: अकोट फेल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने भीमनगर में कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा। अधिकारी ने बताया कि झड़प के बाद दोनों समूहों ने इलाके के कुछ घरों पर पथराव किया।

Violence in Akola Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला शहर में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के कारण झड़प और पथराव हुआ। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात को अकोट फेल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर और पड़ोसी कादरी पुरा चौक पर हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के 14 लोगों पर दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है।

​violence in maharashtra, maharashtra violence news, violence in akola mumbai, mumbai violence news, crime news, mumbai news

महाराष्‍ट्र के अकोला में हिंसा। (सांकेतिक फोटो)

अकोट फेल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने भीमनगर में कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा। अधिकारी ने बताया कि झड़प के बाद दोनों समूहों ने इलाके के कुछ घरों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अकोट फेल पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

End of Feed