सलमान खान की शूटिंग सेट पर पहुंचा अनजान शख्स, पूछताछ में लिया लॉरेंस बिश्नोई का नाम; मचा हड़कंप

एक्टर सलमान खान की शूटिंग के सेट पर एक अनजान शख्स पहुंचा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। उसने पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया।

Mumbai News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उनकी फिल्म के सेट पर एक अनजान शख्स घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

salman khan

फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के दादर वेस्ट में चल रही सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अज्ञात युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए धमकी दी, जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

End of Feed